25 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क पूरी तरह हटाने का ऐलान
नई दिल्ली । अपने बजट 2024 भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोबाल्ट, लिथियम और तांबे सहित 25 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) पूरी तरह हटाने का ऐलान किया है। 2024 में देश के इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए यह बड़ी घोषणा की गई है। सीमा शुल्क छूट के अलावा, मंत्री ने इनमें से दो खनिजों पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) में कटौती की भी घोषणा की। अपने बजट भाषण में सीतारमण ने कहा कि ये महत्वपूर्ण खनिज और दुर्लभ मृदा तत्व परमाणु ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष, रक्षा, दूरसंचार और उच्च तकनीक वाले इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। सीतारमण ने कहा, “…इससे (छूट से) ऐसे खनिजों के प्रसंस्करण और शोधन को बढ़ावा मिलेगा तथा इन रणनीतिक और महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।”
बता दें कि सीमा शुल्क के हटने से देश में लिथियम आयन बैटरी का उत्पादन सस्ता हो जाएगा। लिथियम आयन बैटरी को बनाने में मुख्य तौर पर दो घटकों- लिथियम और कोबाल्ट का उपयोग होता है। सीमा शुल्क के हटने से इनकी कीमतों में कमी आएगी जिससे लिथियम बैटरी से चलने वाले कार, बाइक और स्कूटर के भी सस्ते होने की उम्मीद है। इसका फायदा देश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लाखों ग्राहकों को होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा बैटरी से चलने वाले ड्रोन की भी कीमतों में कमी आएगी।


एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल