अमरवाड़ा उपचुनाव: कांग्रेस के लिए साख का सवाल
भोपाल । मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस के लिए साख का सवाल है। हाल ही में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। इस सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी वर्चस्व है जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।बता दें कि यहां कांग्रेस छोडक़र विधायक कमलेश शाह के भाजपामें शामिल होने का कारण उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने कमलेश शाह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस को अब भी जिताऊ उम्मीदवार की तलाश है। यह इलाका आदिवासी बाहुल्य है।
कांग्रेस से तीन नामों की चर्चा
कांग्रेस पार्टी से युवा कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य आहाके, जिला पंचायत सदस्य चंपालाल खुर्चे, युवा नेता विनय भारती के नाम की चर्चा है। अगले दो दिन के अंदर कांग्रेस टिकट का ऐलान कर सकती है। 2023 विधानसभा में अमरवाड़ा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की टिकट पर देवीराम भलावी चुनाव लड़ चुके हैं। देवीराम भलावी को करीब 18 हजार वोट मिले थे। 2024 लोकसभा में देवीराम भलावी को करीब 56 हजार वोट मिले थे।


दुबई एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन से हमला, चार लोग जख्मी
मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, पुट्ठा मिल में कई फीट गहरा गड्ढा, जल्द शुरू होगा टनल काम
जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में बवाल, कांग्रेस ने उठाए टेंडर घोटाले के सवाल
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला
शराब को लेकर विधानसभा में हंगामा, पक्ष और विपक्ष के विधायकों में तीखी बहस
छत्तीसगढ़ में तैनात एयरफोर्स विंग कमांडर की रायपुर में मौत, जांच शुरू