भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  क्रिकेट के मैदान में अपना दमखम दिखाने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी बतौर प्रोड्यूसर फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि, सूत्रों की मानें तो अपनी फिल्म में धोनी बॉलीवुड एक्टर्स की बजाय साउथ एक्टर्स को लेने वाले हैं।

धोनी साउथ इंडस्ट्री से अपनी फिल्मों की शुरुआत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी साउथ इंडियन सिनेमा के दो बड़े स्टार्स के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अपने पहले प्रोजेक्ट में धोनी ने साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय और महेश बाबू को लेने की योजना बनाई है। बतौर प्रोड्यूसर धोनी ने अपनी फिल्म में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन और कन्नड़ इंडस्ट्री से किच्चा सुदीप को भी कास्ट करने की तैयारी की है।

आपको बता दें कि धोनी का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम एमएस धोनी एंटरटेनमेंट है। इस प्रोडक्शन हाउस को धोनी के साथ ही उनकी पत्नी साक्षी भी मैनेज करती हैं। जानकारीके मुताबिक इसका नया ऑफिस चेन्नई में बन रहा है। याद दिला दें कि इस प्रोडक्शन हाउस से 'रोर ऑफ लायन','द हिडन हिंदू' और 'ब्लेज टू ग्लोरी' जैसी तीन छोटे बजट की फिल्में बन चुकी हैं। बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं।