सीएम राईज शासकीय कृषि उ.मा.वि में प्रवेश प्रारंभ
बैतूल, 
सीएम राइज विद्यालयों में सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु कक्षा पहली से बारहवीं हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा पहली तथा दूसरी के लिए 16 मार्च से 23 मार्च 2024 तक शासकीय कार्यदिवस में प्रात: 11.00 से 2.00 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे एवं इसी अवधि में 2.30 से 4.30 तक जमा किए जाएंगे।
कक्षा पहली में अंग्रेजी तथा हिन्दी संकाय में 30-30 सीट रिक्त रहेगी। इसी तरह दूसरी कक्षा में अंग्रेजी तथा हिन्दी संकाय में 5 सीट रिक्त है। रिक्त सीटों से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर लॉटरी सिस्टम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। लॉटरी सिस्टम से कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों का चयन 28 मार्च 2024 को पालकों के समक्ष दोपहर 12 बजे पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा सीएम राइज शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार के सभाकक्ष में किया जाएगा। अन्य कक्षाओं की लॉटरी परीक्षा परिणाम घोषित होने एवं उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची जमा करने के पश्चात निकाली जाएगी।
6वीं से 11वीं तक प्रवेश श्रेणी
प्राचार्य ने बताया कि सीएम राइज शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में कक्षा 6वीं से 11वीं में नवीन प्रवेश हेतु 16 मार्च से 23 मार्च तक प्रात: 11 से 2 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त आमंत्रित किए गए है। कक्षा 6 वीं के अंग्रेजी संकाय में 40 तथा हिन्दी संकाय में 8 रिक्त सीट, कक्षा 7वी के अंग्रेजी संकाय में 6 रिक्त सीट रहेगी। इसी प्रकार कक्षा 9वीं के अंग्रेजी सकाय में 40 तथा हिन्दी संकाय में 40 रिक्त सीट, 11वीं कक्षा के कला संकाय में 40, विज्ञान संकाय में 40, कृषि संकाय में 40 तथा विज्ञान (अंग्रेजी), गणित+जीवविज्ञान संकाय में 40 रिक्त सीट रहेगी। रिक्त सीटों से अधिक आवेदन पत्र जमा होने पर लॉटरी सिस्टम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों द्वारा आवेदन फार्म परीक्षा परिणाम घोषित होने के 3 दिवस के भीतर उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची के साथ जमा करेंगे। इसके बाद लॉटरी द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया की जाएगी। लॉटरी की सूचना प्रवेश फार्म जमा करते समय दी जाएगी।