बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया और ईद के मौके पर फैन्स से रूबरू होते हुए उन्हें ईद मुबारकबाद दी। शाहरुख खान ईद के खास मौके पर छोटो बेटे अबराम खान के साथ मन्नत की बालकनी में आए और फैन्स पर प्यार लुटाया। शाहरुख खान और अबराम खान के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।