अकाउंटेंट ने सांदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगाई, हाथ की नस भी काटी
पारिवारिक विवाद में अकाउंटेंट ने फांसी लगाई, हाथ की नस भी काटी
बैतूल शहर के चक्कर रोड मोती वार्ड क्षेत्र में आज एक अकाउंटेंट ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के हाथ की नस भी कटी हुई मिली। मौके से खून से भरा एक डिब्बा भी बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप उर्फ पप्पू बारंगे (58) पिता बाबूलाल बारंगे का शव अपने घर की पहली मंजिल पर सीढ़ी के पास फांसी पर लटका मिला । परिजनों ने बताया कि वह अकाउंटेंसी का काम करते थे। उनकी एक बेटी नोएडा में एक सदर इलाके में है। जबकि मृतक का एक बेटा एम्स में डॉक्टर है उनकी पत्नी बीमा कंपनी में कार्यरत हैं।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदीप बारंगे कुछ समय से पारिवारिक विवादों से परेशान थे। आशंका है कि बीती रात उन्होंने पहले हाथ की नस काटी, जिससे काफी खून बहा। कमरे में बिस्तर के पास रखा एक डिब्बा खून से भरा मिला। पुलिस जांच में मृतक के बिस्तर पर सर्जिकल ब्लेड का रैपर भी मिला है। हालांकि, सवाल उठ रहे हैं कि जब नस काटी गई तो सीढ़ी पर फांसी लगाने तक खून के धब्बे क्यों नहीं पाए गए।
पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।


फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर छाए राघव चड्ढा
मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति
‘रूम पर आ जाओ’ मैसेज से मचा बवाल, रीवा में शिक्षक पर गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
भाजपा अध्यक्ष ने ममता सरकार को घेरा, जमीन विवाद को लेकर लगाए गंभीर आरोप
युद्धविराम पर भरोसा नहीं, ईरान में छात्रों के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता