AC 3 इकोनॉमी कोच से बढ़ेगी सुविधा, यात्रियों को फायदा
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने अब यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं देने, एसी की सस्ती यात्रा करने को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पमरे द्वारा अब 14 ट्रेनों में एसी थ्री टियर कोच हटाकर उनकी जगह AC थ्री इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 15 जून से चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।
रेलवे अधिकारियों की माने तो प्रत्येक ट्रेन में एक AC थ्री इकोनॉमी कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को कम किराए में एसी में यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अधिकतर लोगों को सीट मिल सकेगी। 15 जून से ट्रेन नंबर 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस में यह बदलाव शुरू होगा। इसके बाद 16 जून को 12186 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस में भी यह सुविधा मिलेगी। 17 जून से 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में नया कोच लगेगा। 18 जून को 20156 नई दिल्ली-डॉ आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में बदलाव होगा। 19 जून से 20155 डॉ आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में यह सुविधा शुरू होगी। इस फैसले से आने वाले समय में यात्रियों को ज्यादा किफायती और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलने की उम्मीद है।
20 से 24 जून तक बाकी ट्रेनों में बदलाव-
-20 जून को 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस व 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस में बदलाव होगा।
-21 जून को 22167 सिंगरौली.हजरत निजामुद्दीन और 11633 भोपाल.चोपन एक्सप्रेस में कोच बदले जाएंगे।
-22 जून से 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली, 11634 चोपन-भोपाल व 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस में नई व्यवस्था लागू होगी।
-23 जून को 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस में बदलाव किया जाएगा।
-24 जून से 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस में भी एसी थ्री इकोनॉमी कोच जोड़ा जाएगा।


ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
कंकाल बन गई जिंदगी: नीमच में कुपोषण और प्रताड़ना की शिकार महिला का रेस्क्यू
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी