तेज रफ्तार कार बिजली के खंबे में जा घुसी,बिजली सप्लाई हुई ठप
तेज रफ्तार कार बिजली के खंबे में घुसी,बिजली सप्लाई हुई ठप
बैतूल मप्र l तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली के पोल में जा घुसी जिससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई है गनीमत यह रही की इतनी जोरदार टक्कर के बावजूद बिजली के तार नही टूटे वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था घटना के बाद पुलिस मौके पर पन्हुची साथ बिजली विभाग के कर्मचारी भी पन्हुचे l
घटना बैतूल बाजार के बस स्टेंड की है शाम सात बजे की है बैतूल की ओर से एक सफेद रंग की कार आई और बैतूल बाजार नगर में प्रवेश करते ही बस स्टेंड के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पोल में जा घुसी l प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की कार चालक तेज रफ्तार से कार लेकर आया और उससे कार मुड़ नही पाई और कार सीधे बिजली के पोल में जा घुसी l टक्कर इतनी तेज थी की कार सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है इस घटना के बाद बिजली के पोल पर लगे बिजली सप्लाई यंत्र भी टूट गए और ट्रांसफार्मर में भी झटका लगने से इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी l मौके पर पन्हुचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुधार कार्य कर बिजली सप्लाई को चालू किया l



चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक