खोदरीढाना में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से चरवाहे की मौत
*ग्राम खोदरीढाना में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से चरवाहे की मौत*
*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना
मासोद पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत साईखेड़ाखुर्द के आश्रित ग्राम खोदरीढाना निवासी चरवाहे की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।
ग्राम साईखेड़ाखुर्द के खोदरीढाना निवासी दसरू इवने 57 साल मवेशी चराने का कार्य करता था। रविवार दोपहर में दसरू इवने किसान मदन बेले के खेत के पास मवेशी चरा रहा था। अचानक मौसम बिगड़ने से आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी तो दसरू बारिश से बचने के लिए खेत के पास स्थित महुआ के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। वही मवेशी चराने गई जगंती बाई इवने कुछ दूरी पर खड़ी थी। अचानक आकाशीय बिजली का कहर महुआ के पेड़ पर बरपा। तो दसरू इवने और जंगलीबाई बेहोश हो गए। कुछ देर बाद जगंती बाई को होश आया तो दसरू महुआ के पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा दिखा। वही दसरू के शव के पास एक गिलहरी भी मृत मिली। शंकर इवने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।


Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी