बडोरा के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक
बैतूल मप्र l मंगलवार के दिन हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ तो बैतूल में भी एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई आग लगने की वजह से होटल में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा l घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बडोरा चौक की हैं जंहा अनीता रेस्टोरेंट में रात में आग लग आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और धूं धूं कर पूरा रेस्टोरेंट आग की लपटों से घिर गया l आग की लपटे इतनी तेज थी की बाजू के एक रेस्टोरेंट में भी आग लग गई दोनो ही रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गए l
देखें वीडियो
लोगों के द्वारा बनाए वीडियो
बताया जा रहा है की रात में रेस्टोरेंट बंद होने के बाद यह आग लगी थी रेस्टोरेंट से आग की लपटे उठती देख यंहा से गुजरने वाले राहगीरों ने और चौक पर स्थित केके वर्मा पेट्रोल पंप के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी l बैतूल बाजार पुलिस के साथ बैतूल पुलिस टीम भी मौके पर पंहुचि थी l बैतूल बाजार नगर परिषद और बैतूल की दमकल गाड़ी ने मौके पर पन्हूच कर आग पर काबू पाया l लोगों ने बताया की रेस्टोरेंट में आग लगने की वजह से होटल में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ था l रेस्टोरेंट में आग किस वजह से लगी इसका कारण पता नही चला है इस भीषण आग ने रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर खाक हो गए है l


धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड