*खिचड़ी प्रसादी के लिए घर घर से एक मुट्ठी चावल संग्रहित कर दिया  समरसता का संदेश,शनिवार को मां ताप्ती की महाआरती के बाद होंगा प्रसादी का वितरण*

मुलताई✍️ विजय खन्ना 

सूर्यपुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास के तत्वाधान में आयोजित हो रहे ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के पांचवे दिन शुक्रवार को न्यास के कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस के निमित्त नगर के साथ ग्रामीण अंचल में घर घर से भंडारा प्रसादी के लिए एक मुट्ठी चावल का संग्रहण किया। प्रत्येक घर से  खिचड़ी संग्रहण के लिए   नगर 15 वार्डों में और सभी गांवों में न्यास के  कार्यकर्ता गण टोली बनाकर  घर-घर पहुंचे और एक मुट्ठी चावल का संग्रहण किया और साथ ही शनिवार को आयोजित होने वाली ताप्ती बनो प्रतियोगिता और जन्मोत्सव की  पूर्व संध्या पर  आयोजित होने वाली महाआरती का आमंत्रण दिया। न्यास के सदस्यों ने बताया घरों से जो चावल संग्रहित  किए है। इसका खिचड़ी  प्रसाद  शनिवार को महाआरती के उपरांत वितरित किया जाएगा। न्यास का घर घर से चावल मांगने का एक ही उद्देश्य है कि समाज में समरसता और बंधुत्व का भाव निर्मित हो ।इस भावना के साथ नगर के साथ ग्रामीण अंचल भी समरसता पर्व पर खिचड़ी के लिए  चावल  का संग्रहण किया जाता है। वही जिस ग्राम में घर घर से चावल संग्रहित किया गया है उसका खिचड़ी प्रसाद  जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर उसी ग्राम में  भंडारे आयोजित कर ग्रामीणों को वितरित किया जाता है। न्यास के सदस्यों ने बताया सप्ताह के छठवें दिन शनिवार को शाम 5 बजे से ताप्ती सरोवर के तट पर स्थित श्री राम मंदिर में मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता का आयोजन होगा उसके उपरांत शाम 7 बजे महाआरती संपन्न होंगी। जिसमें  राष्ट्रीय युवा संत  परम पूजनीय विवेकजी  और बाबा सत्यनारायणजी मौर्य का सानिध्य नगर वासियों को प्राप्त होगा।