अमरनाथ यात्रा के लिए 33 दिनों में छत्तीसगढ़ के 1100 लोगों ने पंजीयन कराया...
रायपुर। अमरनाथ यात्रा के लिए 33 दिनों में छत्तीसगढ़ के 1100 लोगों ने पंजीयन कराया है। पहलगाम होकर अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों को अब 19 जुलाई के बाद की तारीख मिल रही है। वहीं बालटाल के रास्ते जाने वाले श्रद्धालुओं को शुरुआती तारीखें मिल जा रही हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन 29 मार्च से जारी है। इन 33 दिनों में 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीयन करा लिया है। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड जम्मू-कश्मीर की ओर से 29 जून से लेकर 19 अगस्त तक यात्रा की तारीख निर्धारित की गई है। इस बार ये यात्रा 52 दिनों की होगी। 2023 में 61 और 2022 में 42 दिन की यात्रा थी। पंजीयन कराने के लिए लोगों को पहले जिला चिकित्सालय पंडरी से शारीरिक मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र लेना होगा। अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज हेमंत दुबे ने बताया कि रोजाना 60-65 लोग स्वास्थ्य जांच के फॉर्म ले जा रहे हैं। अब तक 4 हजार से अधिक लोग प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म ले जा चुके हैं।


शाह की रैली ने मोगा में लगाई भीड़ का रिकॉर्ड, 15 किमी जाम से जनजीवन प्रभावित
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति
ई-रिक्शा गाइडलाइन बनी, इंदौर में 5 हजार अवैध वाहन जांच में सामने, 10 दिन का अल्टीमेटम