*महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर  दिए विवादित बयान  पर भाजपाइयों ने विरोध जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुतले का किया दहन*

मुलताई✍️ विजय खन्ना 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा महू में आयोजित रैली में दिए गए बयान गंगा में डुबकी लगाने से रोजगार मिलेगा क्या, पर भाजपा नेताओं ने जमकर आक्रोश जताया और इस बयान को सनातन संस्कृति का अपमान निरूपित करते हुए विरोधस्वरूप कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया। मंगलवार को भाजपा भवन के सामने
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले का दहन किया।भाजपा मीडिया प्रभारी एडवोकेट राघवेंद्र रघुवंशी ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान से  पूरी सनातन संस्कृति का अपमान किया हैं।
करोड़ों सनातनियों के आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाई हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।  भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस सनातन विरोधी बयान का भाजपा पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस समय-समय पर सनातन संस्कृति का अपमान करने से बाज नहीं आ रही है। पुतला दहन के दौरान उपस्थित भाजपा नेता जगदीश पवार, माधुरी साबले, उत्तम बोडखे, पार्षद अजय यादव  सुरेश पौनीकर, महेंद्र कास्लेकर, निलेश चावरिया, सुनील बिहारे, धर्मेंद्र नरवरे,सुधा परमार, दीपिका उघड़े, निलेश खाड़े, नितेश पवार, सुमित कोड़ले, रामदयाल कसारे, चंदन बरखाड़े, कुणाल साहू, रूपेश खातरकर, अंचल भार्गव, सुनील सरोदे, नंदकिशोर बरखाड़े, ओम साहू, ऋतिक जोशी, ऋषभ पवार, पीयूष तायखंडे, आकाश बारंगे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।