ग्राम सावंगी निवासी दो चचेरे भाईयो की स्टॉप डैम में डूबने से हुई मौत*
*ग्राम सावंगी निवासी दो चचेरे भाईयो की स्टॉप डैम में डूबने से हुई मौत*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम सावंगी निवासी दो चचेरे भाईयो की स्टॉप डैम में डूबने से मौत हो गई।गुरुवार को दोपहर में ग्राम सावंगी निवासी माधवराव मोगरकर का पुत्र रवि उर्फ पप्पू 12 साल और माधवराव के भाई शेषराव का पुत्र कौस्तुभ 10 साल गुरुवार को परिजनों को बिना बताए खेत के पास स्टॉप डैम के पास चले गए थे।संभवतः दोनों नहाने के लिए डैम में उतरे और गहरे पानी में डूब गए। दोनों बालक माता-पिता के ईकलौते पुत्र थे। वही रवि चार बहनो का एकलौता भाई था ।
मृतक बालक कौस्तुभ के पिता शेषराव मोंगरकर ने बताया गुरुवार को सुबह वह और उनका भाई माधवराव परिवार सहित जंगल किनारे स्थित खेड़ीढाना के कमानी गेट के पास वाले खेत में बुवाई के लिए गए हुए थे और दोनों बच्चे खेल रहे थे।खेलते खेलते दोनों बच्चे कब डैम के पास पहुंच गए पता ही नहीं चला। दोपहर में भोजन करने के लिए बच्चों को देखा तो नहीं दिखे। खेत के आसपास आवाज भी दी लेकिन कही दिखाई नहीं दिए तो खेत के पास ही बने स्टाप डैम के पास जाकर देखा। तो वहां दोनों बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़ी मिली।संदेह होने पर ग्रामीणों की सहायता से लगभग 12 फीट गहरे स्टाप डेम के पानी में उतरकर देखा तो पानी में कौस्तुभ का शव मिला।वहीं रवि को ढूंढने की कोशिश की ।लेकिन रवि का शव नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम की मदद से शुक्रवार को रवि की तलाश की।टीम ने शुक्रवात को रवि का शव पानी से बाहर निकाला ।घटना की रिपोर्ट पर मासोद पुलिस चौकी में मर्ग कायम कर दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किए।इस घटना से ग्राम में शोक का माहौल बना हुआ है।


सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, जानें आपके शहर में आज का ताजा भाव क्या है
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)