जाने माने तेलुगू एक्टर बाल्या का निधन हो गया है। वह  94 साल के थे। उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया। वह फिल्मों में कैरेक्टर रोल के लिए मशहूर थे। उन्होंने कुछ समय थियेटर में भी काम किया था।आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के बाल्या ने 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और 1958 में रिलीज़ हुई फिल्म Ettuku Pai Ettu से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एनटी रामा राव,नागेश्वर राव और कई अन्य दिग्गज अभिनेताओं के साथ अभिनय किया था।