मुंबई   स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं।

डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया कि लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24x7 उनकी निगरानी कर रही है।