भारतीय हॉकी टीम कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीती थी। वरिंदर सिंह उस टीम के सदस्य थे। वर्ल्ड कप में भारत का यह एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से परास्त किया था।भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार को जालंधर में निधन हो गया। वरिंदर सिंह ओलंपिक और वर्ल्ड कप में पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे थे। 1970 के दशक में शानदार जीतों में शामिल रहने वाले वरिंदर सिंह 75 साल के थे। उनके निधन पर हॉकी इंडिया ने शोक जताया है। हॉकी इंडिया ने कहा- वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।भारतीय हॉकी टीम कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीती थी। वरिंदर सिंह उस टीम के सदस्य थे। वर्ल्ड कप में भारत का यह एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से परास्त किया था। इसके अलावा वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य और एम्सटरडम में 1973 वर्ल्ड कप में रजत पदक जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।