भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लंदन में हैं। शुक्रवार को धोनी जब घूमने के लिए लंदन की सड़कों पर निकले तो उन्हें भारतीय फैन्स ने घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। इस दौरान धोनी को किसी फैन ने धक्का मारा। इससे वह लड़खड़ा गए और उनके हाथ में रखा सामान गिर गया। हालांकि, धोनी ने इस पर कुछ नहीं कहा और सामान उठाकर चलते बने। इसके बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने देखा की धोनी परेशानी में पड़ते नजर आ रहे हैं तो उन्होंने सहारा दिया और धोनी को सुरक्षित कार तक ले गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी इन दिनों लंदन में हैं। वे भारत और इंग्लैंड के बीच दोनों वनडे देखने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी ने कई सितारों से भी मुलाकात की थी। टी-20 सीरीज के दौरान धोनी ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे।

वनडे मैच के दौरान धोनी और सुरेश रैना लंदन में साथ नजर आए थे। दोनों ने साथ मैच का आनंद लिया, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 100 रनों से करारी हार मिली थी। इतना ही नहीं धोनी ने हरभजन सिंह से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर भी भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे मैच देखने पहुंचे थे।