सिनेमाघरों में जहां फिल्में धूम मचा रही हैं, वहीं रियल लाइफ में सिनेमा से जुड़े कपल्स की शादियों ने धमाल मचाया हुआ है। इंडियन कपल पायल-संग्राम के बाद अब हॉलीवुड से एक खुशखबरी सुनने को मिल रही है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने वर्षों तक एक दूसरे को समझने के बाद आखिरकार शादी कर ली है। हमेशा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक के कारण सुर्खियां बटोरने वाली मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अब आधिकारिक तौर पर उनकी पत्नी बन गई हैं। बता दें कि साल 2002 से कपल एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद अब जाकर दोनों ने लास वेगास में शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस बेहद खुश हैं।