हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना जल्द ही मां बनने वाली हैं। रिहाना और उनके ब्वॉयफ्रेंड A$AP Rocky आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके फैन्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कपल को न्यूयॉर्क सिटी में स्पॉट किया जहां फोटोग्राफर्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। दोनों वीकेंड पर निकले थे और हाथों मे हाथ में डाले घूम रहे थे। उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। रिहाना ने फोटोग्राफर्स को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज भी दिए। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बोल्ड अंदाज मे ंदिया पोज  : रिहाना ने गुलाबी रंग का ओवरसाइज्ड लॉन्ग जैकेट पहना हुआ है। उन्होंने अपने जैकेट के केवल एक बटन को बंद किया है और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं। 

 बीते साल रिलेशनशिप को कबूला  : 33 वर्षीय रिहाना और उनके ब्वॉयफ्रेंड साल 2020 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मई 2021 में जीक्यू मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रिहाना के ब्वॉयफ्रेंड ने रिहाना के लिए कहा था कि वह उनकी जिंदगी का प्यार हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पिता बनने के लिए तैयार हैं तो रॉकी ने कहा कि मुझे लगता है कि 'मैं एक अमेजिंग डैड बनूंगा।