हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर सिंगर माइली साइरस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई हैं। उनका प्लेन क्रैश होते बचा गया है। माइली साइरस का प्लेन खराब मौसम के कारण क्रैश होने वाला है। प्लेन में माइली के साथ उनके बैंड के मेंबर्स, दोस्त और परिवार वाले भी शामिल थे। अपने इस दर्दनाक हादसे की जानकारी सिंगर ने खुद दी है।

माइली साइरस के साथ यह हादसा उस समय हुआ जब वह एक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पैराग्वे जा रही थीं। इस दौरान उनका प्लेन आसमानी बिजली के चपेट में आ गया। जिसके बाद माइली साइरस का अपने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। जिसके चलते सिंगर के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी माइली साइरस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। माइली साइरस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। माइली साइरस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उस समय का है जब माइली साइरस का प्लेन आसमानी बिजली की चपेट में आ गया था। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें बिजली की वजह से हुए प्लेन में नुकसान साफ नजर आ रहा है।