रायपुर । एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदिवासी नेत्री द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ से भाजपा के दो आदिवासी विधायकों ननकीराम कंवर और डमरूधर पुजारी के वोट मिलेंगे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी द्रौपदी का समर्थन किया है। वहीं, बसपा के दो विधायक हैं, जो केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के आधार पर वोट करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग के लिए 29 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें 27 सीटें कांग्रेस के पास हैं। अभी संभावना है कि कांग्रेस के सभी 27 विधायकों के वोट पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को जाएंगे, क्योंकि विपक्षी दलों ने सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। इससे आदिवासी वर्ग से आने वाले विधायकों में अलग उत्साह है। साय ने कहा कि भाजपा के सभी 14 विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे। साय ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज की नारी शक्ति का अद्वितीय सम्मान किया है। द्रोपदी मुर्मू भारत में आदिवासी समाज से पहली राज्यपाल बनीं