मुंबई । आईपीएल के 15वें सीजन की शुरूआत होने में कुछ ही दिन शेष हैं। आईपीएल का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच में होगा। इस बड़े मुकाबले में फैंस को फिर छक्के चौके देखने को मिलेगा। बतौर कप्तान छक्के लगाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी सबसे आगे हैं। लेकिन धोनी को रोहित शर्मा से कड़ी टक्कर मिल सकती है। आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी का रिकॉर्ड सबसे बढ़िया है। धोनी ने बतौर कप्तान अभी तक आईपीएल में 203 छक्के लगाए हैं, जोकि सबसे ज्यादा है। धोनी के इस रिकॉर्ड के आस-पास कोई दूसरा कप्तान नहीं है। पर धोनी के इस रिकॉर्ड को रोहित शर्मा टक्कर दे सकते हैं।
रोहित बतौर कप्तान छक्के लगाने की सूची में तीसरे स्थान पर है। रोहित ने कप्तान के तौर पर 130 छक्के लगाए हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। विराट के नाम कप्तान के तौर पर आईपीएल में 167 छक्के हैं। वह धोनी के रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे करीब थे।लेकिन विराट ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी जिस वजह से वह अब यह रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाएंगे।  कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज पर एक नजर डाले तो  धोनी  203 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है दूसरे पर  विराट कोहली 167 छक्कों के साथ और तीसरे नंबर पर  रोहित शर्मा है जिन्होने  130  छक्के लगाएं हैं।