नई दिल्ली । देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दिल्ली सरकार भी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोग बहुत खुश हैं। अलग-अलग सरकारें इस अपने अपने स्तर पर मना रही है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि 14 तारीख को हमारे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 5:00 बजे हर भारतवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली में इस कार्यक्रम को लेकर हम बहुत बड़े स्तर पर लोगों के बीच तिरंगा बांटने वाले हैं।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 25 लाख से ज्यादा तिरंगा बांटे जाएंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि जो लोग अपने से तिरंगा बना सकते हैं या खरीद सकते हैं, वे जरूर ऐसा कर लें। सरकारी स्कूलों में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा ताकि वे उसे अपने घर ले जाकर परिवार के साथ हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गा सकें। अपने घर पर तिरंगा लगा सके। गली मोहल्ले और चौक के ऊपर तिरंगे बांटे जाएंगे। उन्होंने बार-बार इस बात को दोहराया कि 14 तारीख को शाम में हाथ में तिरंगा लेकर आप राष्ट्रगान जरूर गए और उसी तरंगे को आप अपने घर पर लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएंगे, तब उसी समय हमें प्रण करना होगा हम भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि हमें भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाना है। हमें याद रखना होगा कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश दुनिया का नंबर वन राष्ट्र नहीं बन सकता। हमें अच्छी शिक्षा के लिए इंतजाम करना पड़ेगा। जब तक लोगों को अच्छी मेडिकल सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक भारत दुनिया का नंबर वन राष्ट्र नहीं बन सकता। हमें गांव गांव तक सड़क पहुंचाना है। हर घर के लिए बिजली पहुंचाना है। हर बेरोजगार के लिए इज्जत वाली रोजगार लाना है। तभी हम सब देश को नंबर वन बना सकेंगे।