बैतूल में कण्डम बसों को मिला फिटनेस,बस चालक बस के वाइपर रस्सी से बांधकर चला रहे, हुई चालानी कार्यवाही

बैतूल में कण्डम बसों को मिला फिटनेस, बस के वाइपर को रस्सी से बांधकर चला रहे बस चालक ,हुई चालानी कार्यवाही
बैतूल l आप भी बस से सफर करते होंगे लेकिन ऐसा नजारा नहीं देखा होगा कि बरसात हो रही हो और बस चालक एक हाथ से बस चला रहा और दूसरे हाथ से बस के विंड शील्ड पर लगे वाइपर को रस्सी से खींच कर चला रहा है लेकिन बैतूल की बसों में ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है बस के सामने वाले कांच पर लगे वाइपर को रस्सी से खींचकर चलाया जा रहा है और इसी कण्डम बसों को आर टी ओ द्वारा फिटनेश भी मिला हुआ है l
शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा बस स्टेंड चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें जिले में संचालित हो रही बसों की चेकिंग की गई इस दौरान कई बसों के इंडिकेटर और ब्रेक लाइट बंद मिले ऐसी बसों बस चालानी कार्यवाही गई ल हद तो तब हो गई की चेकिंग के दौरान दो बसों में कांच साफ करने वाले वाइपर रस्सी से बंधे मिले जिन्हें बस चालक बस चलाते समय एक हाथ से रस्सी खींचकर वाइपर से कांच साफ करता और दूसरे हाथ से स्टेयरिंग संभलकर बस चलाते है बस चालकों की इसी लापरवाही की वजह से बस दुर्घटना होती है और इसका खामियाजा यात्रियों को करना पड़ता है l चेकिंग के दौरान कई कारों की ब्लैक फिल्म भी निकाली गई मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने इस तरह की कण्डम बसों पर चालानी कार्यवाही की l
गजेंद्र केन यातायात प्रभारी बैतूल ने बताया कि बारिश का मौसम चल रहा है बसों में यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया है जिसमें बसों में इंडिकेटर वाइपर,सीट,मेडिकल किट की चेकिंग की जहां गड़बड़ी नजर आई उस पर कार्यवाही की गई साथ ही मैजिक वाहन कार आदि वाहनों के परमिट लाइसेंस आदि चेक कर कार्यवाही की गई ल


MI में रोहित का सफर 15 साल का, हार्दिक ने कही दिल छू लेने वाली बात
1089 दिन का इंतजार खत्म, बिश्नोई ने कोहली को किया आउट
‘ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है’, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
ममता बनर्जी सरकार पर डिप्टी सीएम का आरोप, घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया
कार से उतरकर मिले पीएम मोदी-राहुल गांधी, संसद परिसर में हुई अहम बातचीत