घर में मिला बुजुर्ग का शव ,पुत्र पर हत्या का संदेह
*घर में मिला बुजुर्ग का शव ,पुत्र पर हत्या का संदेह*
मुलताई ✍️ विजय खन्ना
थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला के इंदिरा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग का शव गुरुवार सुबह उसके घर में पड़ा मिला । इस मामले में विवाद के दौरान पुत्र द्वारा बुजुर्ग के साथ मारपीट करने से मौत होने का मामला सामने आ रहा है।थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया गुरुवार सुबह 10:15 बजे के दरमियान ग्राम चिखलीकला में इंदिरा कॉलोनी निवासी हंसलाल पिता दुरप सिंह तुमडाम 70 साल का शव घर पर पड़ा होने की सूचना मिली थी । मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान मृतक के सिर पर गंभीर चोट और गला दबाने के निशान मिले। प्रत्यदर्शियों ने बताया बुजुर्ग हंसलाल का उसके पुत्र गुड्डू उर्फ रामकिशोर के साथ विवाद हुआ था ।विवाद के दौरान पुत्र गुड्डू ने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की थी। गुड्डू वाहन चालक का काम करता है ।थाना प्रभारी श्री सातनकर ने बताया घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। वही घटना की जांच की जा रही है ।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी