आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में लग गई है और बड़ी संख्या में इसे देखने दर्शक पहुंचे हैं। इसे विजय की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने तगड़ी फीस वसूली है। जानिए विजय और बाकी स्टारकास्ट को क्या मिला?
थलापति विजय की फीस कितनी?
इस फिल्म में थलापति विजय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के जरिए उन्होंने छप्परफाड़ कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय को इस फिल्म के लिए करीब 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये फीस दी गई है। अगर रिपोर्ट्स में दिए गए फीस के आंकड़ों पर भरोसा करें तो विजय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। फीस की यह रकम विजय को बिना किसी प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल के पेमेंट के रूप में दी गई है।
निर्देशक को कितने मिले?
फिल्म 'जन नायकन' के निर्देशन की कमान एच विनोद ने संभाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस दी गई है। कहा जा रहा है कि यह निर्देशक के करियर की अब तक की सबसे बड़ी राशि है।
रविचंदर को मिले इतने करोड़
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने निभाई है। फिल्म के संगीतकार को 13 करोड़ रुपये फीस दी गई है। बता दें कि अनिरुद्ध ने इससे पहले 'लियो' और 'जेलर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का संगीत भी दिया है। वे साउथ के महंगे संगीतकारों में शामिल हैं।
पूजा हेगड़े की फीस इतनी
चर्चित अभिनेत्री पूजा हेगड़े फिल्म में लीड अभिनेत्री के किरदार में हैं। उनकी फीस को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें 6 करोड़ रुपये मिले हैं। बता दें कि तमिल और तेलुगु के अलावा पूजा हेगड़े बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
बॉबी देओल और अन्य सितारों की फीस
इस फिल्म में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी को पांच से 10 करोड़ रुपये फीस दी गई है। इसके अलावा प्रकाश राज को पांच करोड़ रुपये, प्रियामणि को तीन करोड़ रुपये और गौतम वासुदेव मेनन को तीन करोड़ रुपये फीस दी गई है।


H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
भारी बारिश बनी रेलवे के लिए चुनौती, सोमनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट