छात्र आंदोलन को मिला फिल्मी दुनिया का साथ, हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी ने जताया समर्थन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र नीट परीक्षा लीक के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर इससे पहले भी जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला जा चुका है। छात्रों के इस आंदोलन को फिल्मी दुनिया के कई कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है। हाल ही में अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने भाई के साथ जंतर-मंतर पर समर्थन देने पहुंचीं, जबकि मुंबई में अभिनेता इमरान खान भी ऐसे ही एक मार्च में शामिल हुए।
आधी रात जंतर-मंतर पहुंचे हुमा कुरैशी और साकिब सलीम
बीती रात अभिनेत्री हुमा कुरैशी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नजर आईं। उनके साथ उनके भाई और जाने-माने अभिनेता-निर्माता साकिब सलीम भी मौजूद थे। दोनों भाई-बहन यहां नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
प्रदर्शन स्थल से दोनों कलाकारों के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल फुटेज में रात करीब एक बजे हुमा और साकिब को छात्रों के बीच खड़े होकर उनका समर्थन करते हुए देखा गया है।
इमरान खान और अन्य सितारों ने भी जताया समर्थन
मुंबई में भी नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को अभिनेता इमरान खान छात्रों के विरोध मार्च में शामिल हुए। उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन को अपना खुला समर्थन दिया। मार्च के दौरान के वीडियो में अभिनेता बारिश के बीच सैकड़ों छात्रों के साथ कदम ताल मिलाते, प्रदर्शनकारियों का अभिवादन स्वीकार करते और उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।
छात्रों के इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को लगातार मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों का साथ मिल रहा है। इससे पहले अभिनेता सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर छात्रों के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया था। इसके अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस आंदोलन का समर्थन किया है।


11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा