दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सीजेपी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। एहतियाती कदम उठाते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शहर के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। डीएमआरसी ने मंगलवार को सर्विस अपडेट जारी कर इस निर्णय की जानकारी साझा की है।
सुरक्षा कारणों से 16 स्टेशन पूरी तरह बंद
डीएमआरसी के अनुसार, विधि-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इन चिन्हित स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पूरी तरह से रोक दिया गया है। प्रभावित होने वाले मुख्य स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।
तीन प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा चालू
मेट्रो प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर यात्रियों के लिए केवल लाइन बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा चालू रहेगी। इसके साथ ही, यात्रियों को यह परामर्श भी दिया गया है कि वे अपने गंतव्य के लिए निकलने से पूर्व मेट्रो के अपडेट जरूर देख लें और आवाजाही के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों अथवा परिवहन साधनों का उपयोग करें।


शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी