बैतूल नागपुर फोरलेन पर सापना जलाशय के पास हुआ भीषण हादसा, ट्रक ट्रेक्टर ट्राली पलटे दूसरा ट्रक भी ट्रक पर पलटा
बैतूल नागपुर फोरलेन पर सापना जलाशय के पास हुआ भीषण हादसा, ट्रक ट्रेक्टर ट्राली पलटे दूसरा ट्रक भी ट्रक पर पलटा
बैतूल l बैतूल नागपुर फोरलेन पर शुक्रवार को दो भीषण हादसे हुए जिसमे दो लोग घायल हो गए शाम साढ़े चार बजे सापना जलाशय के पास बैतूल की ऒर आर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे ट्रेक्टर ट्राली को अपनी चपेट मे ले लिया और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया l ट्रक क्रमांक AP 03 TE 7506 जोकि बैंगलोर से टमाटर लेकर भोपाल जा रहा था इसी दौरान सापना के पास हाइवे की ढलान मे ट्रक चालक ने ट्रक न्यूट्रल कर चला रहा था और सामने चल रहे गिट्टी से भरे ट्रेक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिसमे ट्रेक्टर ट्राली और ट्रक दोनों पलट गए थे घटना मे दो लोग घायल हुए ट्रक क्लीनर मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी इलाहबाद और ट्रेक्टर चालक जितेंद्र गोंड निवासी साईं खंडारा जिन्हे जिला अस्पताल पंहुंचाया गया था l
घटना के बाद बैतूल बाज़र पुलिस मौके पर पंहुंची थी और एन एच ए आई की क्रेन से ट्रेक्टर ट्राली हटाकर हाइवे चालू करवाया था l
शाम साध्वी छः बजे जे करीब फिर दूसरी घटना हो गई जो ट्रक पहले से हाइवे पर पलटा हुआ था उसी ट्रक पर एक दूसरा ट्रक आकर और पलट गया l बैतूल बाजार थाना टी आई विजय सिँह ठाकुर ने बताया की पहले पलटे वाले ट्रक के बाजू से हाइवे चालू करा दिया गया था लेकिन शाम को नागपुर की ऒर से तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक HR 56 B 5464 कपास जा बिनोला भरा हुआ था जोकि आया और पलटे हुए ट्रक के पीछे से डीवाइडर पर चढ़कर ट्रक पर पलट गया घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया l घटना के बाद हाइवे का एक साइड बंद कर दूसरे साइड से अवगमन चालू कराया गया है l


हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई