बैतूल नागपुर फोरलेन पर सापना जलाशय के पास हुआ भीषण हादसा तीन लोग हुर गंभीर घायल 


 बैतूल l नागपुर के ऒर से टमाटर भरकर भोपाल जा रहे ट्रक ने गिट्टी से भरे ट्रेक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिसमे ट्रेक्टर ट्राली और ट्रक दोनों फोरलेन पर पलट गए 

इस घटना मे भोपाल जाने वाला मार्ग बंद हो गया है एक ही साइड से अवगमन जारी है 


बताया जा रहा है की गिट्टी से भरी ट्रेक्टर ट्राली बैतूल की ऒर जा रही थी जिसके पीछे आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मारी और दोनों पलट गए जिसमे ट्रेक्टर चालक और ट्रक का क्लीनर घायल हुए जिन्हे जिला अस्पताल पंहुंचाया गया है 


 बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पंहुंची है और एन एच ए आई के कर्मचारी रास्ता खोलने की कोशिश कर रहे है