अंतर्राष्ट्रीय इन्वेस्टिगेटर समिट एवं प्रतियोगिता-2026 में एमपी-सीईआरटी को मिला द्वितीय स्थान
भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की मध्यप्रदेश कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (एमपी-सीईआरटी) ने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय इन्वेस्टिगेटर समिट एवं प्रतियोगिता-2026 में द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर में 11वीं इंटरपोल डिजिटल फॉरेंसिक्स एक्सपर्ट ग्रुप (डीएफईजी) की बैठक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में डिजिटल फॉरेंसिक्स, साइबर अन्वेषण, कानून प्रवर्तन, इंटेलिजेंस एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र से जुड़े 18 से अधिक देशों के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों की प्रतिष्ठित कानून प्रवर्तन एजेंसियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। विश्व की अनुभवी टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में एमपी-सीईआरटी के प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी विशेषज्ञता, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं डिजिटल अन्वेषण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी प्रथम तथा ब्राज़ील की नेशनल सिक्योरिटी टीम तृतीय स्थान पर रही।
यह उपलब्धि राज्य में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फॉरेंसिक्स क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एमपी-सीईआरटी के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। ऐसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सहभागिता से वैश्विक स्तर पर ज्ञान एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान होता है, जिससे उभरती साइबर चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने की राज्य की क्षमता और अधिक सुदृढ़ होती है। यह सफलता वैश्विक साइबर सुरक्षा परिदृश्य में मध्यप्रदेश की बढ़ती प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है तथा तकनीकी उत्कृष्टता, क्षमता निर्माण, नवाचार एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
एमपी-सीईआरटी की टीम ने किया मध्यप्रदेश एवं भारत का प्रतिनिधित्व
एमपी-सीईआरटी के संचालक अंशुमान राज (आईएएस) तथा संयुक्त संचालक वैभव श्रीवास्तव (एसपी, एटीएस) के मार्गदर्शन में ऑपरेशन्स हेड अम्बर पांडे, अभिषेक श्रोती, विशाल शुक्ला, योगेश पंडित एवं ऋषभ चौबे ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं भारत का प्रतिनिधित्व किया।


हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई