शाहपुर में किसानों के मुद्दों पर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,12 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने किया वाटर केनिंग
शाहपुर में किसानों के मुद्दों पर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,12 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
बैतूल जिले के शाहपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर आज युवा कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। जनपद पंचायत कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में किसान,कांग्रेस पदाधिकारी और आमजन इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेताओं सहित 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने खाद की समय पर उपलब्धता,उचित मूल्य,ई-टोकन व्यवस्था में सुधार,कालाबाजारी पर रोक,स्वच्छ भारत मिशन की लंबित राशि का भुगतान,छात्रावासों में पारदर्शी प्रवेश,अवैध रेत खनन पर रोक और अघोषित बिजली कटौती बंद करने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार