SAFE CLICK–2.0 : बैतूल पुलिस ने बाजारों, बैंकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर आमजन को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
| SAFE CLICK–2.0 : बैतूल पुलिस ने बाजारों, बैंकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर आमजन को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार संचालित SAFE CLICK–2.0 राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान के तृतीय दिवस पर दिनांक 26.06.2026 को जिला पुलिस बैतूल द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में बाजारों, बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, बस स्टैंडों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के निर्देशन में थाना झल्लार, आमला, मुलताई, बैतूल बाजार, शाहपुर सहित जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन, व्यापारियों एवं बैंक उपभोक्ताओं को UPI Fraud, QR Code Scam, Fake Link, APK Scam, OTP Fraud, Digital Arrest एवं Fake Customer Care Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अभियान के अंतर्गत थाना झल्लार द्वारा ग्राम विजयग्राम बस स्टैंड, थाना मुलताई द्वारा बाजार चौक, थाना शाहपुर द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र एवं बैंक, चौकी बोड़खी (थाना आमला) क्षेत्र में आमजन तथा थाना बैतूल बाजार द्वारा ग्राम कोलगांव के साप्ताहिक बाजार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नागरिकों को UPI Fraud, QR Code Scam, Fake Link, APK Scam, OTP Fraud एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए जागरूक किया गया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in की जानकारी प्रदान कर साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
इसी क्रम में बैतूल फिजिकल अकादमी में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक श्री उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक श्री आशीष चौहान एवं आरक्षक अनिरुद्ध द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं SAFE CLICK–2.0 अभियान के उद्देश्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें अपने परिवार एवं मित्रों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, बाजारों, बस स्टैंडों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर विभिन्न वर्गों के नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया तथा साइबर अपराधों से बचाव के सरल एवं प्रभावी उपाय बताए। साथ ही साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पंपलेट वितरित कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा कि "साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता है। थोड़ी सी सतर्कता और सही जानकारी हमें ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रख सकती है। SAFE CLICK–2.0 का उद्देश्य साइबर सुरक्षा को जन-आंदोलन का रूप देना है।"
उन्होंने जिलेवासियों से SAFE CLICK–2.0 अभियान से जुड़कर साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
SAFE CLICK–2.0 अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, बैंकिंग संस्थानों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विषय-आधारित साइबर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक तक साइबर सुरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
---
🛡️ आज का साइबर संदेश
"पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी QR Code स्कैन न करें।"
किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
"सोचें • समझें • फिर क्लिक करें"
🚔 जिला पुलिस बैतूल


नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क