पिता के बिछाए तार मे करंट लगने से पुत्र और एक युवक की हुईं मौत, पुलिस ने तीन लोगों पर किया मामला दर्ज
पिता के बिछाए तार मे करंट लगने से पुत्र और एक युवक की हुईं मौत
बैतूल l खेत मे मक्के की बोवनी करने के बाद जंगली सूअर मारने के लिए खेत मे बिछाए करंट मे दो युवकों की मौत हो गई थी कोतवाली पुलिस ने मार्ग कायम कर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है l
ग्राम भयावाड़ी पांगरा निवासी कैलाश यादव के खेत मे तार बिछाए गए थे जिसमे रात मे करंट लगाया गया था और इसी करंट की चपेट मे आए दो युवकों की मौत हो गई l
दरअसल खेत मालिक कैलास यादव के कहने पर खेत पर काम करने वाले बिरजू और हरिचंद ने तार लगाए थे जिसमे रात्रि मे करंट छोड़ा गया था जिसमे तार लगाने वाले हरिचंद का लड़का विनोद उइके एवं एक युवक रोहित की करंट लगने से मौत हुईं
मृतक युवक विनोद उइके के पिता हरिचंद का कहना है की वो कैलाश यादव के खेत पर काम करता है खेत मालिक के कहने पर उसने तार लगाया था जिसमे रात मे बिरजू और प्रवीण ने करंट लगाया था जहां करंट लगाया था वहां से आने जाने का रास्ता है उसी रास्ते से आते समय उसके लड़के विनोद और उसका साथी रोहित की करंट लगने से मौत हो गई l
इस मामले मे कोतवाली टी आई देवकरण डहेरिया ने बताया की सूचना प्राप्त होने पर घटना स्थल पंहुचे थे और मर्ग कायम कर जाँच मे लिया है खेत मालिक कैलाश यादव का लड़के प्रवीण यादव जो की खेती देखता है उसने काम करने वाले हरिचंद और बिरजू को करंट लगाने का बोला था पुलिस ने मौके से करंट वाला तार जप्त किया है और प्रवीण यादव, हरिचंद उइके एवं बिरजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है l


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान