जादू टोना के शक मे 12 वर्षीय बालक की हुईं हत्या आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम ताई खेड़ा से  बड़ी घटना सामने आई है जहां एक 12 वर्षीय बालक की जादू टोना के शक मे हत्या कर दी गई है गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया l

 


   ताइखेड़ा निवासी सद्दू अहाके का 12 वर्षीय बालक अंकुश 20 जून की दोपहर से लापता था गांव के ही युवक सुदामा इन्वाती ने उसे खेलने के बहाने घर से ले गया था ज़ब बालक घर नहीं लौट तो उसकी मा ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई थी l


  मुलताई पुलुस ने संदेही सुदामा जो कि फरार था पुलिस  ने उसे पकड़ा और उससे पूछ ताछ की तो उसने बताया की उसके साथी राकेश उइके के साथ मिलकर अंकुश की हत्या कर दी है l

जादू टोना अन्धविश्वास के चलते उन्होंने  लोहे की रॉड से और गला दबाकर बालक की हत्या की और शव बोरी मे भरकर जंगल जे नाले मे फेंक दिया था l
 
मुलताई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जंगल ले जाकर बालक का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया था l

इस घटना के बाद ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा की मांग करते हुए रास्ता जाम कर दिया l