समृद्व भारत के लिए जैविक और प्राकृतिक खेती जरूरी - हेमंत खंडेलवाल
समृद्व भारत के लिए जैविक और प्राकृतिक खेती जरूरी - हेमंत खंडेलवाल
किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती कार्यशाला संपन्न
बैतूल। 12 साल विश्वास के ,विकास के और जनकल्याण के अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती से जुडी कार्यशाला कृषि विभाग के सहयोग से बैतूलबाजार कृषि विज्ञान केन्द्र में संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती से सिर्फ किसान ही समृद्व नही होगें बल्कि पूरा देश भी समृद्व होगा। प्राकृतिक और जैविक खेती से किसानो की लागत 40 प्रतिशत तक कम होगी। जिससे देश की जी.डी.पी बढेगी जो आत्म निर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती में हमारा जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहे ऐसे प्रयास हम सबको मिलकर करने होगें। कार्यशाला को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि प्राकृतिक खेती से जैविक उत्पादो का निर्यात बढेगा जिससे किसान आर्थिक रूप से सक्षम होगा। कम पानी और कम लागत से खेती होगी जलवायु संकट से भी इस पद्वति से हम बच सकते है। श्री उइके ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती से उत्पन्न अनाज जहर रहित होगा। जो स्वस्थ्य भारत और सशक्त भारत के लिए आज जरूरत है । कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती हमारे पूर्वजो की ऐसी अमूल्य विरासत है जो विकसित भारत की राह खोेलती है। युरिया और डीएपी पर सब्सिडी का लाखो करोड बचाकर हर गांव को विकसित किया जा सकता है। श्री पंवार ने कहा कि देश के यशस्वी नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्षो का कार्यकाल किसानो के लिए अमृत काल जैसा रहा है। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिस तरह से कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है वह किसानो को खुशहाल और देश को खुशहाल करने वाला है। कार्यशाला का संचालन किसान मोर्चा के जिला मंत्री पर्वतराव धोटे ने किया एवं अंत में आभार किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष भोला खंडेलवाल ने व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला, जिला सह कोेषाध्यक्ष कमलेश राठौर , किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मृत्युजय सरकार, नरेन्द्र पंडोले, लोकेश कालभोर, शिवदयाल आजाद, संतोष धाकड, मंसू चौरे, राजू ढढोरे, सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश