बैतूल कलेक्टर के नाम से साईबर ठगी, अज्ञात लोग विदेशी नंबर से लोगों से पैसे मांग रहे
बैतूल कलेक्टर डॉ.सोनवणे के नाम से साइबर ठगी का प्रयास
---
नागरिकों को किया आगाह, किसी भी प्रकार की राशि का न करें लेन-देन
---
बैतूल l कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के नाम, फोटो एवं पद का दुरुपयोग कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से धनराशि की मांग की जा रही है। यह गतिविधि पूर्णतः फर्जी एवं धोखाधड़ीपूर्ण है।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा विदेशी नंबरों जैसे +66 अथवा अन्य संदिग्ध नंबरों से संपर्क कर लोगों से किसी व्यक्ति के लिए तत्काल भुगतान करने और बाद में राशि वापस करने का झांसा देकर पैसे मांगे जा रहे हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों एवं शासकीय अधिकारियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश, कॉल अथवा सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की धनराशि का लेन-देन न करें। यदि इस प्रकार का कोई मामला सामने आता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं साइबर सेल को दें, ताकि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके l


JDA की कार्रवाई के बीच पहुंचे विधायक, अवैध कब्जे हटाने को लेकर जमकर विवाद
विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC की टिप्पणी, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन अधिकार है’
चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में मचेगी प्रशासनिक हलचल
एंटी पेपर लीक कानून पर बहस के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सरकार को घेरने की तैयारी
अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे दौरे के बाद दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम
अमेरिका-तुर्की रिश्तों में नया मोड़, S-400 हटाने की मांग बनी बड़ी बाधा
आइंस्टीन की महान खोज को मिली नई पुष्टि, वैज्ञानिकों ने फिर माना सिद्धांत सही
दतिया में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ आएंगे नजर