प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतूल बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 743 मरीजों का किया उपचार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतूल बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 743 मरीजों का किया उपचार
---
बैतूल 03 जून 2026/जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हसंराज धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष
दूर्गावती वर्मा एवं उपाध्यक्ष नगर परिषद बैतूल बाजार श्री सुरेश गायकवाड़ ने किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि जिले से डीएचओ डॉ राजेश परिहार, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ आशीष ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती वंदना धाकड़ दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. सुभांगी बसोड़, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ऋषि माहोरे, चिकित्सक डॉ. श्रेया देवकते, डॉ. नीलम महाजन, डॉ प्रियदर्शी चौकीकर, डॉ रविंद्र जामरे के द्वारा शिविर में 310 पुरुष और 433 महिला कुल 743 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ केदार सिहं जाटव ने बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड, हेल्थ आईडी, सिकलसेल, टीबी एक्सरे ब्लड जांच, मलेरिया जांच भी की गई। शिविर में मुख्य अतिथि श्री पवार द्वारा बीपी की जांच कराई गई।
शिविर में बैतूल बाजार के जितेन्द्र वर्मा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला, अभिषेक राठौर, पार्षद श्रीमती दिव्या वर्मा, पर्वत धोटे उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था मेडीकल आफीसर डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी, डॉ रत्नेश खाड़े के द्वारा की गई। शिविर में मंच संचालन श्री प्रकाश माकोड़े एवं आभार डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी ने व्यक्त किया। शिविर में कार्य व्यवस्था श्री कृष्णकुमार वर्मा, निलेश दंवडे, अनिल देशमुख एवं बलदेव बर्डे, प्रा. बीपीएम, देवांक वर्मा, प्रमोद दरवाई, शिवकिशोर परते द्वारा की गई।


एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड