मल्हार में छटवीं-सातवीं शताब्दी का ताम्रपत्र मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात- अरुण साव
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आकाशवाणी पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि आज का एपिसोड भी हमेशा की तरह ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। प्रधानमंत्री ने देश की विविधता, विभिन्न क्षेत्रों के आमों की विशेषताओं और गर्मी के मौसम में उपयोग होने वाले पारंपरिक पेय पदार्थों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक विषयों से लोगों को नई जानकारी और प्रेरणा मिलती है। इसलिए सभी नागरिकों को नियमित रूप से ‘मन की बात’ सुनना चाहिए।
मल्हार में छटवीं-सातवीं शताब्दी का ताम्रपत्र मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात- अरुण साव
साव ने प्रधानमंत्री के संरक्षण अभियान पर कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक परंपराएं सदैव समृद्ध रही हैं। देशभर में प्राचीन ताम्रपत्रों की खोज और संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर जिले के मल्हार में छटवीं-सातवीं शताब्दी के ताम्रपत्र मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ में इसका जिक्र किया है।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल