एसडीएम अभिजीत सिँह ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की
एसडीएम डॉ. सिंह ने की पेयजल आपूर्ति की समीक्षा
बैतूल l एसडीएम बैतूल डॉ.अभिजीत सिंह ने गुरुवार को आयोजित बैठक में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पानी की स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब हैंडपंप और नल-जल योजनाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या पर विशेष नजर रखें और शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर समाधान करें। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखें, ताकि किसी भी स्थिति में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। बैठक में जनपद बैतूल एवं चिचोली के सहायक यंत्री तथा उपयंत्री, पीएचई के अधिकारी उपस्थित थे।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा