कलेक्टर का बड़ा फैसला: छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित
भोपाल। मध्य प्रदेश में 'नौतपा' से पहले ही सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। पारा 40 डिग्री के पार पहुँचने और 'वार्म नाइट' (गर्म रातें) की स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कई जिला कलेक्टरों ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। सागर के बाद अब जबलपुर, पन्ना, सिंगरौली, हरदा और नर्मदापुरम में भी छोटे बच्चों की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।
जबलपुर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक राहत
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने छोटे बच्चों के लिए 30 अप्रैल तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। पहले स्कूलों का समय दोपहर 12 बजे तक किया गया था, लेकिन बढ़ती तपिश को देखते हुए अब छुट्टी का फैसला लिया गया है। हालांकि, शिक्षकों को स्कूल आकर अन्य विभागीय कार्य निपटाने होंगे।
नर्मदापुरम और हरदा: कक्षा 8वीं तक स्कूल बंद
नर्मदापुरम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निजी और सरकारी दोनों स्कूलों में कक्षा 8वीं तक छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों पर भी लागू होगा। इसी तरह हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने भी 8वीं तक के छात्रों को 30 अप्रैल तक राहत दी है।
पन्ना और सिंगरौली में 30 अप्रैल तक ब्रेक
पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार और सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए 24 अप्रैल से महीने के अंत तक अवकाश घोषित किया है। बड़ी कक्षाओं (6वीं से 12वीं) के लिए समय सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े बारह बजे तक सीमित कर दिया गया है।




पंकज त्रिपाठी के फैंस को इंतजार, 'ओह माय डॉग' की रिलीज टलने पर निर्देशक का बयान
मूंग खरीदी पर सियासी घमासान तेज, केंद्र के फैसले पर एमपी सरकार ने उठाए सवाल
JDA की कार्रवाई के बीच पहुंचे विधायक, अवैध कब्जे हटाने को लेकर जमकर विवाद
विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC की टिप्पणी, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन अधिकार है’
चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में मचेगी प्रशासनिक हलचल
एंटी पेपर लीक कानून पर बहस के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सरकार को घेरने की तैयारी
अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे दौरे के बाद दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम