मुर्शिदाबाद में बमबाजी से हड़कंप, TMC कार्यकर्ता और हुमायूं कबीर समर्थकों में भिड़ंत
कोलकाता/चेन्नई : आज लोकतंत्र के महापर्व के तहत पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी हिंसा की खबरें आईं, जहाँ नाओदा इलाके में देसी बम से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा, यहाँ टीएमसी कार्यकर्ताओं और एयूजेपी (AUJP) संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प भी हुई। कबीर ने कुछ बूथों पर पुलिस के बैग छीने जाने का आरोप लगाया है।
तकनीकी मोर्चे पर, बंगाल के बेलडांगा, शमशेरगंज और कंडी में EVM खराबी के कारण मतदान कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। दूसरी ओर, तमिलनाडु में भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने कोयंबटूर साउथ में चुनावी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए आयोग से सहयोग की अपील की। सेलिब्रिटी वोटर्स में क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। दोनों राज्यों में प्रशासन कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की कोशिश में जुटा है।


ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप