प्यार का जुनून: रायपुर से गाजीपुर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका को बुलाने के लिए अपनाया 'वीरू' वाला अंदाज
गाजीपुर: फिल्म 'शोले' के 'वीरू' की तर्ज पर गाजीपुर के शादियाबाद इलाके में एक युवक प्यार की खातिर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर का रहने वाला संजीत साव अपनी प्रेमिका से मिलने यूपी आया था। प्रेमिका के न मिलने पर वह टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। उसने एक चिट्ठी नीचे फेंकी, जिसमें प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग की थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद जब पुलिस ने युवक की उसकी प्रेमिका से बात कराई, तब कहीं जाकर वह नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।


सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप