सरकारी राशन वितरण समिति प्रबंधक और सेल्स मेन मिलकर गरीबों का राशन डकार रहे, अंगूठा लगवाकर नहीं दिया जा रहा राशन
सरकारी राशन वितरण समिति प्रबंधक और सेल्स मेन मिलकर गरीबों का राशन डकार रहे, अंगूठा लगवाकर नहीं दिया जा रहा राशन
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले मे सरकारी राशन (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) की कालाबाजारी और सेल्समैन द्वारा गरीबों का अनाज डकारने (हड़पने) का मामला सामने आया है इतना ही नहीं गरीब हितग्राहियों से सेल्स मेन द्वारा थंब मशीन पर अंगूठा लगवा लिया गया और अनाज नहीं दिया गया l
भैंसदेही ब्लॉक आदिवासी क्षेत्र है और यंहा गरीबों का राशन समिति प्रबंधक और सेल्स मेन डकार रहे है और लाखों करोड़ो की प्राप्रटी बना रहे है l ताज़ा मामला प्राथमिक सहकारिता समिति चिल्कापुर के धामनगांव उचित-मूल्य दुकान में हितग्राहियों को अभी तक राशन वितरण नहीं किया गया l सेल्स मेन राहुल ठाकुर और प्रबंधक ठाकरे का काला कारनामा उजागर हो रहा है l सरकार ने गरीबो को दो माह मार्च अप्रेल का राशन वितरित करने के आदेश जारी किया है बावजूद इसके समिति ने मार्च माह का अनाज गरीबों को नहीं वितरित किया l
हितग्राहियों का कहना है की सेल्स मेन राहुल ने उनसे मशीन पर थम्ब लगवा लिया और खा की राशन अभी आया नहीं है अगले महीने मिलेगा बोलकर वापिस कर दिया बल्कि समिति मे राशन उपलब्ध है करीब 40 क्विंटल अनाज का स्टॉक दिखाई दिया है l
सेल्स मेन राहुल राठौर ने प्रबंधक के साथ मिलकर यह भ्रस्टाचार किया है गरीबों को अनाज वितरित नहीं कर स्टॉक घटा दिया है यह पहला मामला नहीं है इनका इसके पहले भी कई बर ऐसा कर चुके है l ग्रामीणों का कहना है की सेल्स मेन और प्रबंधक मिलकर यह घोटाला करते है और गरीबों का हक़ छीनकर खुद लखपती करोड़पति बन रहे है l
इस मामले को अब कलेक्ट्रेट के संज्ञान मे लाया जाएगा ताकि गरीबों को उनका राशन मिल सके और भ्रष्ट सेल्स मेन और प्रबंधक पर सख्त कार्यवाही हो सके l
इस मामले मे ज़ब चिलकापुर समिति प्रबंधक ठाकरे से इस मामले मे पूछा गया तो उन्होंने सेल्स मेन राहुल राठौर पर बात टालते हुए कहा की यदि राशन नहीं बांटा गया है तो वे राशन बंटवा देंगे, वंही सेल्स मेन राहुल राठौर से ज़ब पूछा गया तो वो बोला की राशन बाँट दिया गया है अप्रेल माह का देना बाकि है, बल्कि मार्च माह का राशन 40 क्विंटल स्टॉक घटा दिया गया यही सच्चाई है l


तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
पुलिस को चकमा देने की कोशिश नाकाम: महिला ने अपने ही भाइयों से करवाई थी फर्जी लूट
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप