बैतूल बाजार के पास हुआ बड़ा हादसा अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, सीसीटीवी वीडियो आया सामने 


बैतूल l बैतूल नागपुर फोरलेन पर एक बड़ा हादसा हो गया था जिसमे एक तेज रफ्तार कंटेनर डिवाइडर तोड़ता हुआ पलट गया l घटना मंगलवार रात्रि पौने दस बजे के करीब की है एक कंटेनर जोकि नागपुर की ऒर से आर रहा था इसी दौरान बैतूल बाजार के पास हाइवे पर स्थित शराब दुकान के सामने जाकर पलट गया गनीमत रही की इस घटना मे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ l


प्रत्यक्षदर्शीयों के बताए अनुसार कंटेनर बहुत तेज गति से जा रहा था इसी दौर वह अनियंत्रित हुआ और हाइवे के बीच बने डि वाइडर पर चढ़ गया जिससे ट्रक का टायर फट गया जिससे ट्रक हाइवे से पलटते हुए शराब दुकान के सामने जाकर पलट गया l शराब दुकान के सामने एक कार ख़डी हुई थी कार मे स्वर युवक शराब लेने दुकान पर गए थे इसी दौरान यह ट्रक कार पर पलट गया कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई गणिमत रही कार मे कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता l

इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमे पुरी घटना रिकार्ड हो गई थी ट्रक पलटते ही लोग इधर उधर भागते नजर आए l घटना के बाद बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पंहुंची और मर्ग कायम कर जाँच मे लिया है l