दिग्गज सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
Asha Bhosle Heart Attack: भारतीय संगीत जगत की मशहूर गायिका आशा भोसले की हेल्थ को बड़ी खबर सामने आई है. हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में उनका इलाज जारी है. इस खबर से उनके प्रशंसकों और करीबियों के बीच चिंता बढ़ गई है.
डॉक्टर ने क्या कहा?
ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉक्टर प्रति समदानी ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सिंगर आशा भोसले को ICU में भर्ती किया गया है. जहां उनकी देखरेख की जा रही है. इसके अलावा उन्होंने कोई भी जानकारी से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि गायिका का परिवार अस्पताल भी ही मौजूद है.
आशा भोसले की पोती ने क्या कहा?
मशहूर गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी दी. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत अधिक थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज जारी है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे.
पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित
- आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था.
- उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ के गाने ‘चला चला नवबाला’ से की थी.
- हिंदी सिनेमा में उनका पहला गाना साल 1948 में आयी फिल्म ‘चुनरिया’ का ‘सावन आया रे’ था.
- आशा भोसले ने 14 भाषाओं में 12000 से अधिक गाने गाए हैं.
- उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है.
- साल 2008 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
- साल 1997 में उन्होंने ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था. वे पहली भारतीय महिला गायिका थीं.


स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बैतूल कलेक्टर ने स्कूल और आँगनवाड़ी का किया निरीक्षण और आंगनवाड़ी मे भोजन चखकर देखा
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी दस साल से फरार था, पुलिस ने औरंगाबाद से किया गिरफ्तार
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार