बैतूल इटारसी हाइवे पर बरेठा घाट मे हुआ एक्सीडेंट, बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत
बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा,
ससुर-दामाद की मौके पर मौत
ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बा
बैतूल ।।बरेठा घाट पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ससुर और दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैतूल से खेती-बाड़ी का सामान लेकर मोटरसाइकिल से शाहपुर की ओर जा रहे सिलपटी निवासी हरदास वर्मा (55 वर्ष) एवं उनके दामाद सुनहरी सिनोटिया (40 वर्ष) बरेठा घाट पर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया गया।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।


तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
पुलिस को चकमा देने की कोशिश नाकाम: महिला ने अपने ही भाइयों से करवाई थी फर्जी लूट
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप