ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
भोपाल। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों द्वारा महंगी किताबों और स्टेशनरी के लिए दबाव बनाने की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 0731-2431117 जारी किया है. अभिभावक अब स्कूल से जुड़ी ऐसी किसी भी मनमानी की शिकायत सीधे इस नंबर पर कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग की टीम जांच करेगी
यह सुविधा 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और केवल ऑफिस के समय में ही चालू रहेगी. शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग की टीम तुरंत मामले की जांच कर स्कूल के खिलाफ एक्शन लेगी।
दूसरे समस्याओं की शिकायत भी कर सकते हैं
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की जांच शिक्षा विभाग की टीम करेगी और गड़बड़ी मिलने पर स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी. नागरिक इस नंबर पर पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे समस्याओं की शिकायत भी ऑफिस के समय में दर्ज करा सकते हैं।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने अभिभावकों से क्या अपील की?
उन्होंने माता-पिता से अपील की है कि अगर स्कूल में कोई भी नियम तोड़ा जा रहा हो, तो उसकी जानकारी तुरंत दें ताकि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाया जा सके।


वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
हाई कोर्ट बनाम लोअर कोर्ट: 21 साल पुराने हत्याकांड में अमित जोगी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का रुख अहम।
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।