ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
भोपाल|केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुंगावली और पिपरई का दौरा किया. यहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुंगावली में केंद्रीय मंत्री ने एक युवक को आवास दिलवाया. इस दौरान उन्होंने युवक से एक ऐसा वादा करवाया, जिसकी हर तरफ चर्चा की जा रही है|
‘मैंने तुम्हें आवास दिया, तुम मुझे क्या दोगे’
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लाभार्थी युवक से मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने तुम्हें आवास दिया है, बदले में तुम मुझे क्या दोगे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने युवक से सुपारी ना खाने का वादा करवाया. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनका मुंगावली से खास रिश्ता है. सिंधिया ने कहा कि उनका मुंगावली से राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने कहा कि ये रिश्ता हमेशा बना रहेगा|
‘14.24 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात’
शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली और मुरई का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यहां की जनता को 14.24 करोड़ रुपये की सौगात दी. इनमें 245 लाख के 13 कार्यों का लोकार्पण और 1179 करोड़ के 65 कार्यों का शिलान्यास शामिल है|
जनसुनवाई में लोगों की फरियाद सुनी
अशोकनगर दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री ने कचनार का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि वह जब भी यहां आते हैं, खाली हाथ नहीं आते हैं. सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर के लिए 922 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है|
वहीं सर्किट हाउस से कचनार जाते समय केंद्रीय मंत्री ने जनसुनवाई की. इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुना और सभी संभव मदद देने का आश्वासन दिया. वहीं जनसुनवाई के दौरान उन्होंने दूसरे के टोकन पर आए एक युवक पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने युवक का टोकन और आवेदन अलग-अलग देखने पर उसे लौटा दिया साथ ही युवक पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं|


बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
अभिभावकों को बड़ी राहत: राज्य सरकार ने RTE एडमिशन के लिए दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
कंकाल बन गई जिंदगी: नीमच में कुपोषण और प्रताड़ना की शिकार महिला का रेस्क्यू
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।